Uncategorized

नेमरा की मिट्टी में आज विलीन होंगी रूपी सोरेन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

करीब 11 बजे पहुंचेगा पार्थिव शरीर, नाड़ी दरहा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन को गुरुवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में अंतिम विदाई दी जाएगी। रांची से उनका पार्थिव शरीर सुबह रवाना होगा और करीब 11 बजे नेमरा पहुंचने की संभावना है। पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम यात्रा नाड़ी दरहा घाट के लिए निकलेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रूपी सोरेन का बुधवार शाम रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हुआ। सांस लेने में परेशानी के बाद 18 सितंबर को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 20 दिनों तक इलाज चला। निधन की सूचना के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

रूपी सोरेन ने 1962 में शिबू सोरेन से विवाह के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभाली। झारखंड आंदोलन के दौर में उन्होंने परिवार को मजबूती दी। वर्ष 2009 में बेटे दुर्गा सोरेन और अगस्त 2025 में पति शिबू सोरेन को खोने का दर्द भी सहा। प्रशासन ने अंतिम यात्रा को लेकर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यापक तैयारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *