Uncategorized

सरला बिरला स्कूल में एडवेंचर कैंप, विद्यार्थियों ने सीखे नेतृत्व के गुर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में केजी-प्रथम से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक सप्ताह तक एडवेंचर कैंप आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने और अपनी क्षमताओं को पहचानने का अवसर देना था।

कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने रैपलिंग, फ्लाइंग फॉक्स, नेट क्लाइंबिंग, टेंट निर्माण, राफ्ट बनाना, रोप क्लाइंबिंग, ट्री क्लाइंबिंग, टार्जन स्विंग, टग ऑफ वॉर और नेविगेशन जैसी रोमांचक गतिविधियों में भाग लिया। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सहयोग, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और निर्णय लेने की योग्यता विकसित हुई। उन्होंने चुनौतियों का सामना करना और टीम भावना के साथ लक्ष्य हासिल करना भी सीखा। सभी गतिविधियां प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित की गईं तथा सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।

प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शिक्षा कक्षा तक सीमित नहीं है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों में आत्मबल, जिम्मेदारी और टीम भावना विकसित कर उनके सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *