Uncategorized

बिरसा कॉलेज की बदहाली पर अभाविप ने उठाई आवाज, आंदोलन की चेतावनी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

खूंटी: बिरसा कॉलेज की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक राजदीप गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति सहित विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

ज्ञापन में पेयजल, स्वच्छ शौचालय, अलग कॉमन रूम, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, बेंच-डेस्क, बिजली, साइकिल स्टैंड और चहारदीवारी की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई। परिषद ने घटाई गई नामांकन सीटों को पूर्व स्तर पर बहाल करने तथा लंबित आरटीआई आवेदनों का जवाब देने की भी मांग की।

प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है। राजदीप गुप्ता ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी। इस दौरान सुखराम हेम्ब्रोम, विक्रम नाग, अनीश महतो और चंदन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *