Uncategorized

समर्पण शाखा ने लगाया दंत जांच शिविर, 90 बच्चों को मिला परामर्श

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से राष्ट्रीय कन्या भ्रूण संरक्षण प्रकल्प ‘पावर ऑफ पिंक’ के तहत हरमू रोड स्थित किशोरगंज के एलपी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क दंत जांच शिविर लगाया गया। आयोजन ग्लोबल डेंटल क्लिनिक एंड इम्प्लांट सेंटर के सहयोग से हुआ।

शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. श्वेता टेकरीवाल ने 90 बच्चों के दांतों की जांच की। उन्होंने बच्चों को दांतों की सफाई, उचित देखभाल और मौखिक स्वास्थ्य से संबंधित जरूरी परामर्श दिया। साथ ही नियमित रूप से दांतों की सफाई करने और स्वच्छता की आदत अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवाल ने कहा कि स्वस्थ बेटी से ही स्वस्थ समाज की नींव मजबूत होती है। इसी उद्देश्य से शाखा लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा दे रही है।

शिविर के जरिए बच्चों को कम उम्र से ही दांतों की देखभाल के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *