Uncategorized

नितिन नवीन से मिले आदित्य साहू, झारखंड में संगठन मजबूती पर चर्चा

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान आदित्य साहू ने प्रदेश में भाजपा की सांगठनिक गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उन्हें विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस मुलाकात को झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों और आगामी रणनीति के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *