Uncategorized

सर्ववेद महामंदिर धाम की तर्ज पर सजा पंडाल, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को जिला स्कूल परिसर में श्री रामलला पूजा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। वाराणसी स्थित सर्ववेद महामंदिर धाम के प्रारूप पर बने इस पंडाल के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने दुर्गा पूजा को आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक बताया।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस और करुणा की प्रतीक हैं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की विजय का संदेश देता है। उन्होंने नवरात्र और दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण समाज की प्रगति के लिए आवश्यक है। प्रत्येक बेटी को प्रतिभा विकसित करने और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी मेल-जोल और भाईचारे को मजबूत करते हैं।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने झारखंड की सांस्कृतिक परंपराओं को गौरव का विषय बताते हुए लोगों से अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने और सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *