Uncategorized

जिला स्कूल में सजेगा 100 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: श्री रामलला पूजा समिति की ओर से रांची जिला स्कूल परिसर में इस वर्ष वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर की तर्ज पर भव्य दुर्गा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। समिति अध्यक्ष अशोक चौधरी और महासचिव कुणाल अजमानी ने बताया कि पंडाल की चौड़ाई 150 फीट और ऊंचाई 100 फीट होगी। इसके गर्भगृह में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

नौ कन्याओं के पूजन के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पंडाल के पट खोले जाएंगे। उद्घाटन के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया गया है। मंगलवार शाम छह बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा।

पंडाल में आकर्षक कलाकृतियों के साथ महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए गए हैं। परिसर में झूलों और 100 से अधिक प्रकार के व्यंजनों की व्यवस्था भी होगी। समिति ने श्रद्धालुओं से सपरिवार पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *