Uncategorized

बकरी बाजार पूजा पंडाल का उपायुक्त ने किया उद्घाटन, कथकली नृत्य रहा आकर्षण

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार के दुर्गा पूजा पंडाल का बुधवार को रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने विधिवत उद्घाटन किया। शाम 6:30 बजे आयोजित समारोह में समिति के सदस्यों के साथ पूजन के बाद महिषासुरमर्दिनी मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।

उद्घाटन समारोह में दक्षिण भारत से आए कलाकारों ने कथकली नृत्य की प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बकरी बाजार पूजा पंडाल का भ्रमण किए बिना रांची की दुर्गा पूजा अधूरी है।

समिति के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं, जबकि सचिव रवि रोहतगी ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष और सचिव सहित भारतीय युवक संघ के करीब 150 सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *