
रांची: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की सीएसआर पहल ‘सीसीएल के लाल’ और ‘सीसीएल की लाड़ली’ योजना से जुड़े तीन विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस 2026 में सफलता हासिल की है। आयुष कुजूर ने एसटी श्रेणी में 1242वीं, माही प्रिया प्रसाद ने ओबीसी श्रेणी में 11173वीं और मेघा कुमारी ने एसटी श्रेणी में 3673वीं रैंक प्राप्त की है।
सीसीएल ने बताया कि इन योजनाओं के तहत आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग, आवास और भोजन की सुविधा दी जाती है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को योजना की सफलता और शिक्षा के क्षेत्र में सीसीएल की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया गया है।
Leave a Reply