Uncategorized

स्वर्णिम भारत एक्सपो का उद्घाटन, युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

कौशल, तकनीक और उद्यमिता से मिलेगी झारखंड के विकास को गति : राजयपाल

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार ने गुरुवार को रांची क्लब में ‘स्वर्णिम भारत एक्सपो 2026’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि विज्ञान, तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और डिजिटल सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत तेजी से प्रगति कर रहा है। युवाओं का ज्ञान, कौशल और रचनात्मकता देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

राज्यपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और कौशल विकास से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।

उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक संपदा, जनजातीय विरासत, कला-संस्कृति और प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य की ताकत बताया। राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक तकनीक, कौशल और उद्यमिता से इन संभावनाओं को जोड़कर विकास को गति दी जा सकती है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एक्सपो सरकारी योजनाओं, रोजगार, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक से जुड़े अवसरों की जानकारी देने के साथ जनभागीदारी बढ़ाने में सहायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *