Uncategorized

नितिन नवीन ने बूथ अध्यक्ष को पास बुलाकर दिया सम्मान, बोले- आप हमारे मालिक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा में बूथ संख्या-249 पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 139वां संस्करण सुना। इस दौरान उन्होंने बूथ अध्यक्ष आकाश कुमार और मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार को अपने पास बुलाकर खड़ा किया। बूथ अध्यक्ष को ‘हमारे मालिक’ बताते हुए उन्होंने संगठन में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अहमियत रेखांकित की।

कार्यक्रम से पहले नितिन नवीन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

उन्होंने महिलाओं से संवाद करते हुए लखपति दीदी योजना के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता और बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री के संदेशों और जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *