Uncategorized

पतरातू में दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए लगा आकलन शिविर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

दिसंबर में चिह्नित लाभार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण

पतरातू: दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पतरातू प्रखंड कार्यालय में आकलन शिविर आयोजित किया जा रहा है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिक पहुंच रहे हैं।

शिविर में विशेषज्ञों की ओर से लाभार्थियों की शारीरिक स्थिति और व्यक्तिगत जरूरतों का आकलन कर उनके लिए उपयुक्त सहायक उपकरणों की पहचान की जा रही है। आकलन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित लाभार्थियों को दिसंबर 2026 में आवश्यक उपकरण एवं सहायक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना तथा उन्हें दूसरों पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *