Uncategorized

धनबाद में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1200 किलो मिलावटी लड्डू नष्ट

Khaberaajtak@gmail.com1 min read


चिरकुंडा/धनबाद : दीपावली एवं छठ महापर्व को देखते हुए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाया। चिरकुंडा में अवैध रूप से संचालित तीन लड्डू निर्माण इकाइयों पर छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मेटानिल येलो रंग के इस्तेमाल का खुलासा हुआ। टीम ने करीब 1200 किलोग्राम मिलावटी बूंदी के लड्डू जब्त कर मौके पर नष्ट करा दिए। संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।
वहीं, झरिया में मिठाई निर्माण इकाइयों, होटलों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया गया। एक इकाई से 210 किलो प्रतिबंधित रंगीन चीनी मिठाई और 150 किलो सेवई जब्त की गई। विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और पनीर के नमूने भी संग्रहित किए गए। मद्रास कैफे के किचन में गंभीर गंदगी मिलने पर संचालक पर 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई डॉ. राजा कुमार के नेतृत्व में हुई। प्रशासन ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी रखने और नागरिकों से शिकायत करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *