Uncategorized

पीढ़ियों के रिश्तों को मजबूत करने की पहल, कैम्ब्रियन स्कूल में सजा ‘स्नेह आंगन’

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में ‘स्नेह आंगन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की रोशनी होते हैं। उनका सानिध्य बच्चों में संस्कार, संवेदना और पारंपरिक मूल्यों का विकास करता है।

मुख्य अतिथि आनंदमयी सिंह ने कहा कि एकल परिवारों के बढ़ते चलन के बीच बच्चों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ना जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने गीतों के माध्यम से अपने ग्रैंडपेरेंट्स के प्रति प्रेम और अपनापन व्यक्त किया। इसके अलावा ब्लाइंडफोल्ड गेम, कप इन द सर्कल और बॉल इन द बास्केट जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। अंत में डॉ. मोनिका कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बुजुर्गों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *