Uncategorized

महागामा के 100 युवाओं को मिलेगी सिविल सेवा की मुफ्त कोचिंग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

महागामा: ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को सिविल सेवा में अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महागामा में ‘प्रियदर्शिनी प्रतिभा योजना’ की शुरुआत की गई। भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर गोविंदपुर में आयोजित समारोह में गोड्डा के डीडीसी वीएस यशवंत ने योजना का उद्घाटन किया। त्विषा फाउंडेशन के प्रायोजन और अयांश द सिविल सर्विसेज के सहयोग से संचालित इस योजना के तहत चयनित 100 युवाओं को IAS, IPS, IRS और IFS समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।

डीडीसी वीएस यशवंत ने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा में निरंतरता ही सफलता का मंत्र है। योजना के लिए 700 युवाओं ने आवेदन किया था। चयन परीक्षा में 500 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसके बाद साक्षात्कार के आधार पर 100 युवाओं का चयन किया गया। मंत्री एवं महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह की पहल से शुरू हुई इस योजना से ग्रामीण युवाओं को अपने क्षेत्र में ही अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *