
बोकारो : बोकारो के कांड्रा स्थित गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस (GGSESTC) में आयोजित तीसरे ISTE स्टूडेंट सेक्शन कन्वेंशन (बिहार-झारखंड)-2026 का दो दिवसीय आयोजन गुरुवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। समापन समारोह में विभिन्न तकनीकी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।इस कन्वेंशन में छात्र-छात्राओं ने 47 शोध पत्रों का पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शोध पत्र प्रतियोगिता में गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, चंदनकियारी के अंशु कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं GGSESTC के अमित कुमार द्वितीय और साहिबा अकरम तृतीय स्थान पर रहे।क्विज प्रतियोगिता में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें GGSESTC के सौरभ कुमार, चंदन कुमार और अक्षत कुमार सिंह ने पुरस्कार अपने नाम किए। वहीं मॉडल एवं प्रोटोटाइप प्रदर्शनी में हर्षित के लाइफ गार्ड प्रोजेक्ट को प्रथम पुरस्कार मिला। स्मार्ट हेलमेट प्रोजेक्ट दूसरे और मिनी CNC प्लॉटर तीसरे स्थान पर रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि MSME झारखंड के अध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह ऑनलाइन जुड़े और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की उपयोगिता तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह और निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रबंधन, प्राध्यापकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। पुरस्कार वितरण एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।



