Uncategorized

गुरु नानक देव की शिक्षाएं मानवता और भाईचारे का संदेश देती हैं : राज्यपाल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारे में मत्था टेका, कीर्तन में शामिल होकर ग्रहण किया लंगर

रांची: राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर श्रद्धा निवेदित की और कीर्तन में शामिल होकर गुरुबाणी का श्रवण किया। राज्यपाल ने श्रद्धालुओं के साथ लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया।

मौके पर राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देती हैं। उनके विचार समाज को प्रेम, करुणा और आपसी भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक देव के बताए मार्ग और उनके आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर एक समरस और सौहार्दपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *