Uncategorized

एसबीयू में संविधान गौरव दिवस समारोह, राज्यसभा सांसद ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: एसबीयू में गुरुवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए नागरिकों को संवैधानिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतिबिंब है।

विश्वविद्यालय के विधि संकाय और राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. वर्मा ने संविधान के अनुच्छेद 51ए का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के सम्मान को प्रत्येक नागरिक का दायित्व बताया। उन्होंने संविधान में अब तक हुए 106 संशोधनों का उल्लेख करते हुए इसकी विकासशील प्रकृति पर भी प्रकाश डाला।

विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक ने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व को बताया। कुलपति प्रो. सी. जगनाथन ने डिजिटल माध्यमों से संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संवाद भी हुआ, जिसमें डॉ. वर्मा ने उनके सवालों के जवाब दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *