Uncategorized

पारस एचईसी हॉस्पिटल में सुपर माइक्रोसर्जरी से मिली सफलता, 32 वर्षीय ड्राइवर की उंगली सुरक्षित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सड़क दुर्घटना में दाएं हाथ का अंगूठा पूरी तरह कटकर अलग होने के बावजूद पारस एचईसी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे सफलतापूर्वक जोड़ दिया। 32 वर्षीय ड्राइवर दुर्घटना के करीब आठ घंटे बाद अस्पताल पहुंचा था। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने लगभग साढ़े तीन घंटे तक जटिल माइक्रोवैस्कुलर सर्जरी कर अंगूठे को दोबारा जोड़ने में सफलता हासिल की।

अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विवेक गोस्वामी के नेतृत्व में सुपर माइक्रोसर्जरी तकनीक से रक्त वाहिकाओं, नसों और टेंडन की मरम्मत की गई। हड्डी को भी स्थिर किया गया। उन्होंने बताया कि चोट गंभीर होने और मरीज के देर से पहुंचने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था।

सर्जरी के बाद शुरुआती 72 घंटे तक मरीज की विशेष निगरानी की गई। तीसरे दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हालिया जांच में भी अंगूठा सुरक्षित पाया गया।

फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. नीतेश कुमार ने कहा कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक से जटिल सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। चिकित्सकों ने अपील की कि दुर्घटना में कोई अंग कट जाए तो बिना देरी विशेषज्ञ अस्पताल पहुंचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *