Uncategorized

उद्योगों को प्रशिक्षित युवा उपलब्ध कराने के लिए चैंबर और बोपटर में पहल

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

17 दिसंबर को चैंबर भवन में होगी जागरूकता कार्यशाला, अप्रेंटिसशिप योजना के लाभों की दी जाएगी जानकारी

रांची: झारखण्ड के उद्योगों में कौशल विकास और युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण से जोड़ने के उद्देश्य से झारखंड चैंबर और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, कोलकाता के बीच संयुक्त बैठक हुई। चैंबर भवन में आयोजित बैठक में नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के विस्तार पर चर्चा की गई।

बैठक में योजना के तहत उद्योगों के पंजीकरण, अप्रेंटिस की नियुक्ति और सरकारी वित्तीय सहायता के प्रावधानों की जानकारी उद्योगों तक पहुंचाने पर सहमति बनी। इसके लिए 17 दिसंबर को चैंबर भवन में जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न जिलों के उद्योग प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही दोनों संस्थाओं के बीच एम‌ओयू की संभावनाओं पर भी चर्चा होगी।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि इस पहल से उद्योगों को कुशल मानव संसाधन और युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे। उपाध्यक्ष विकास विजयवर्गीय ने भी एम‌एस‌एम‌ई और छोटे उद्योगों को योजना से जोड़ने पर जोर दिया। बैठक में महासचिव रोहित अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *