Uncategorized

खेलगांव में राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समारोह का शुभारंभ, विकास योजनाओं और झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 एवं राज्य सरकार की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर रांची के खेलगांव में आयोजित तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों और जिलों की ओर से लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे।

स्टॉलों के माध्यम से राज्य की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, आजीविका के अवसरों और स्वरोजगार से जुड़ी पहलों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही नवाचार, रचनात्मक प्रयासों और स्थानीय स्तर पर विकसित किए जा रहे समाधानों की जानकारी भी दी गई। इन प्रदर्शनों के जरिए झारखंड में विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में हो रहे प्रयासों को सामने रखा गया।

समारोह में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ और संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध लोककला, लोकसंगीत, जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति राज्य की पहचान है। इसे सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ आधुनिक नवाचार एवं विकास से जोड़ना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *