Uncategorized

संविधान दिवस पर सीसीएल कर्मियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: सीसीएल मुख्यालय में गुरुवार को 77वां संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ, ई-जर्नल के दूसरे संस्करण का लोकार्पण और खुली प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।

सीएमडी ने कहा कि संविधान अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने इसे देश की एकता और सामाजिक समरसता का आधार बताया। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कार्यस्थल पर निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर जोर दिया।

मौके पर ई-जर्नल के द्वितीय संस्करण का लोकार्पण हुआ। प्रश्नोत्तरी के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *