Uncategorized

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान के लिए चरणबद्ध दौरा करेगा झारखंड चैंबर

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड चैंबर की उद्योग, एमएसएमई एवं एनर्जी उप समितियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में हुई। इसमें राज्य के औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं की स्थिति और उद्यमियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का चरणबद्ध दौरा करने तथा समस्याओं को संकलित कर उद्योग सचिव के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि नए निवेश को आकर्षित करने के लिए अनुकूल औद्योगिक वातावरण और बेहतर आधारभूत सुविधाएं जरूरी हैं। उद्योग उप समिति की चेयरपर्सन ज्योति कुमारी ने औद्योगिक क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया।

एनर्जी उप समिति ने नेट मीटरिंग की प्रक्रिया सरल करने, एनओसी के लिए समय-सीमा निर्धारित करने और ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। वहीं, एमएसएमई उप समिति ने बैंक ऋण, कच्चे माल की लागत, बाजार उपलब्धता और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को प्रभावी बनाने तथा विभागीय प्रक्रियाएं सरल करने की आवश्यकता भी जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *