ICU में भर्ती हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, समर्थकों में बढ़ी चिंता; डॉक्टरों ने दी राहत की खबर

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी की विधायक की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें टीएम‌‌एच में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आते ही उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चिंता का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार देर रात उनका ब्लड प्रेशर काफी नीचे चला गया, जिसके बाद परिजनों और चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया और बेहतर निगरानी के लिए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि आवश्यक उपचार और निगरानी जारी है तथा स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

विधायक के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और राजनीतिक नेताओं ने फोन एवं संदेश के माध्यम से उनका हालचाल जाना। सोशल मीडिया पर भी लोग उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

परिजनों ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही विधायक पूर्णिमा साहू के जल्द स्वस्थ होकर जनसेवा में लौटने की प्रार्थना करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *