IETE रांची की एजीएम में नई कार्यकारिणी का गठन

रांची: IETE रांची की वार्षिक आम बैठक झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। प्रो. विजय कुमार सिंह अध्यक्ष, प्रो. पीयूष रंजन एवं डॉ. एम.के. गुप्ता उपाध्यक्ष, डॉ. अभय कुमार मानद सचिव तथा अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए।

बैठक में IETE के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिंह ने 11 जुलाई को झारखंड राय विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तथा अरका जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में स्टूडेंट फोरम के उद्घाटन की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *