BREAKING NEWS
सहियाओं का भुगतान अब नहीं रुकेगा, जल्द टैब; एन‌एच‌एम कर्मियों को ईपीएफ का लाभडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयालसहियाओं का भुगतान अब नहीं रुकेगा, जल्द टैब; एन‌एच‌एम कर्मियों को ईपीएफ का लाभडीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मानराष्ट्रीय पोषण माह में सहयोगिनी ने चास में चलाया जागरूकता अभियानजीजीएसईएसटीसी ने विद्यालयों में नवाचार और उद्यमिता विकास को दिया बढ़ावावाईबीएन विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, कानूनी-नैतिक चुनौतियों पर मंथनघोषणाओं से नहीं, जमीन पर दिखे स्वास्थ्य सुविधा : दीनदयाल
Uncategorized

MMDR विधेयक के विरोध में झामुमो का हुंकार, 7 सितंबर के आंदोलन में जुटने का आह्वान

September 3, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) ‘ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनजागरण अभियान तेज हो गया है। गुरुवार को कनारी पंचायत के उत्तरी विस्थापित क्षेत्र स्थित ग्राम झिकलोपा नहर किनारे झामुमो की ओर से जनसभा आयोजित की गई। सभा में 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों से शामिल होने की अपील की गई।


सभा को संबोधित करते हुए झामुमो बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि MMDR संशोधन विधेयक की वापसी तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि झारखंड के जल, जंगल, जमीन, खनिज और हक-अधिकार की लड़ाई है। झारखंड की पहचान उसकी प्राकृतिक और खनिज संपदा से जुड़ी है और राज्य के संसाधनों पर जनता के हितों की रक्षा जरूरी है।
मंटू यादव ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नेतृत्व में झामुमो ने संघर्ष और आंदोलन की राजनीति सीखी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से 7 सितंबर को बड़ी संख्या में प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।


सभा में लालमोहन हेंब्रम, उदय गोस्वामी, रामदयाल सिंह, एकता देवी, सुनीत टुडू, पार्वती देवी, रेमी देवी, ज्योति कुमारी सोरेन, सोमाली देवी, उर्मिला देवी, संपति देवी, रागिनी देवी, हीरामणि देवी, सुमित्रा देवी, शोभा देवी, सरस्वती देवी, पार्वती देवी, संगीता सोरेन, मंजू सोरेन, मंगली देवी, गीत देवी, जीरा देवी, माया देवी, लालमुनी देवी, फूलमानी देवी, द्रोपती देवी, शांति देवी, गोधनी देवी, सीता देवी, झुमरी देवी, निर्मला सोरेन, बसंती सोरेन, देवीलाल मांझी, महेश्वर टुडू और शिवदयाल मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद थे।

← जेपीएससी-जेएस‌एससी विवाद पर भाजपा का 48 घंटे का अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी प्रोजेक्ट आरोग्य के तहत सात HIV जांच शिविरों में 307 लोगों को मिली स्वास्थ्य सेवा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।