
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा मैक्लियोड्स फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. के सहयोग से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें वाईबीएन विश्वविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं शामिल थे। चयन प्रक्रिया में डी फार्मा, बी फार्मा, बीएससी. (केमिस्ट्री) और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार के बाद वाईबीएन विश्वविद्यालय के 18 विद्यार्थियों का चयन किया गया और उन्हें कंपनी की ओर से ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

मौके पर वाईबीएन ग्रुप के अध्यक्ष रामजी यादव, कुलपति प्रो. (डॉ.) सत्यदेव पोद्दार, कुलसचिव डॉ. दीप्ति भार्गव सहित विश्वविद्यालय के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कंपनी के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को करियर अवसरों और कार्य संस्कृति की जानकारी दी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी नियमित रूप से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएंगे।
Leave a Reply