Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने GEM की छात्राओं को किया प्रेरित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

पतरातू: पतरातू स्थित गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन परिसर में बुधवार को झारखंड की अंतरराष्ट्रीय पहलवान चंचला कुमारी ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2021 की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं चंचला ने अपने संघर्ष, मेहनत और सफलता की यात्रा साझा की।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि हर बच्चे में विशेष प्रतिभा और अपार संभावनाएं होती हैं। जरूरत अपनी क्षमता को पहचानकर लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास करने की है। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय के साथ मेहनत करने का संदेश दिया।

मौके पर स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्षा ने चंचला कुमारी का स्वागत करते हुए उनके प्रेरणादायी संवाद के लिए आभार जताया। कार्यक्रम के बाद छात्राओं ने उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *