BREAKING NEWS
आजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तारआजसू पार्टी बोकारो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्नसीएमपीडीआई 100 युवाओं को देगा तकनीकी कौशल प्रशिक्षण, जेजीएमटीआरटीसी से हुआ समझौताचैंबर चुनाव की तैयारी पूरी, 13 सितंबर को होगा मतदानकागजी प्रक्रिया से डिजिटल व्यवस्था की ओर बढ़ा सीसीएलदुर्गापूजा के बाद रांची में शुरू होगा तीन नए फ्लाईओवर का निर्माणझारखंड के 26,777 गांवों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड, भारतनेट फेज-III को मिली रफ्तार
Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस पर जागरूकता अभियान, बाल तस्करी रोकने का लिया संकल्प

July 30, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

बोकारो: सहयोगिनी संस्था द्वारा ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ पहल के तहत गुरुवार को बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड स्थित बालिका उच्च विद्यालय, जैनामोड़ तथा बोकारो रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी सामाजिक बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा इनके खिलाफ सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहयोगिनी संस्था के समन्वयक रवि कुमार राय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2013 से प्रत्येक वर्ष 30 जुलाई को विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मानव तस्करी के पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा करना और इस गंभीर अपराध के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सरकारों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से इस आधुनिक गुलामी के खिलाफ एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि ‘जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन’ नेटवर्क के माध्यम से देशभर में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं और बोकारो जिले में भी सहयोगिनी संस्था मानव तस्करी रोकने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।


इस अवसर पर संस्था की एनिमेटर सोनी कुमारी ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों को बाल तस्करी, बाल विवाह और बाल मजदूरी के दुष्परिणामों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका हेमलता, शिक्षक चंद्रशेखर लीलन, सहयोगिनी के अनिल कुमार, सूर्यमणि देवी, विकास कुमार तथा बोकारो रेलवे स्टेशन से सुनील कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार, अशोक राम, अरुण सिंहा, चाइल्ड लाइन के मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

← महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रशिक्षण से 73 छात्राएं इंटरव्यू के लिए हुईं तैयार अनुशासन और नेतृत्व का पाठ पढ़ा रहा एनसीसी, चिन्मय विद्यालय में मासिक प्रशिक्षण संपन्न →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।