रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड को लेकर भाजपा की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है तथा जांच जारी है। कांग्रेस ने कहा कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पार्टी ने भाजपा पर संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता न्याय, जवाबदेही और संवेदनशीलता चाहती है, न कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति।
More from this section
Uncategorized
मांगें मानने के बाद भी हड़ताल हुई तो बदलेगी 108 एंबुलेंस एजेंसी: इरफान अंसारी
स्वास्थ्य मंत्री की दो टूक, छठ तक नई एजेंसी बहाल करने की तैयारी; हटाए गए 20 कर्मियों की वापसी पर सहमति रांची: झारखंड में…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
रूपी सोरेन के निधन पर चैंबर ने जताया शोक, नेमरा पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्व. रूपी सोरेन के निधन पर फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरी संवेदना व्यक्त…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
तमाड़ बाजार में 19 हजार के कथित नकली नोटों के साथ जेकेएलएम नेता पकड़ा गया
रांची: तमाड़ के सिंदवारी साप्ताहिक बाजार में कथित नकली नोट चलाने के आरोप में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष…
Khaberaajtak@gmail.com
