रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने बेरमो की अनीता देवी हत्याकांड को लेकर भाजपा की बयानबाजी को दुर्भाग्यपूर्ण और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय इस संवेदनशील मामले का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी के आरोपों को निराधार और तथ्यहीन बताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है तथा जांच जारी है। कांग्रेस ने कहा कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। पार्टी ने भाजपा पर संवेदनशील घटनाओं को राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता न्याय, जवाबदेही और संवेदनशीलता चाहती है, न कि आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति।
More from this section
Uncategorized
श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल में दिवाली-छठ उत्सव की धूम, 60 छात्रों को मिली कराटे बेल्ट
बोकारो : श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर 4 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक सभा आयोजित…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
नवाचार और सही रणनीति से मिलेगी स्टार्टअप को नई पहचान
रांची: एसबीयू में गुरुवार को उद्यमिता जागरूकता अभियान 2026 का आयोजन किया गया। आईआईटी खड़गपुर के उद्यमिता प्रकोष्ठ और विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेल के…
Khaberaajtak@gmail.com
Uncategorized
पीढ़ियों के रिश्तों को मजबूत करने की पहल, कैम्ब्रियन स्कूल में सजा ‘स्नेह आंगन’
रांची: कांके रोड स्थित कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल में दादा-दादी और नाना-नानी के सम्मान में ‘स्नेह आंगन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की निदेशक सह…
Khaberaajtak@gmail.com
