
रांची: अशोक नगर में हुई हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी 8 जुलाई को करीब 80 लाख रुपये की जगुआर कार से रांची पहुंचे और फर्जी आधार कार्ड के सहारे होटल में ठहरे।

वारदात से पहले उन्होंने इलाके की रेकी की थी। आरोप है कि उन्होंने बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर से 8 लाख रुपये नकद और करीब 90 लाख रुपये के जेवरात चोरी किए। एक अन्य घर में चोरी का प्रयास अंगरक्षक की फायरिंग के बाद विफल रहा। मामले की जांच के लिए एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Leave a Reply