Uncategorized

आईएमएस में तनाव प्रबंधन और करियर संवर्धन पर विशेष व्याख्यान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: आईएम‌एस में “स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं करियर संवर्धन” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नवीन कुमार थे।

उन्होंने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्म-अनुशासन के माध्यम से तनाव को नियंत्रित करने के उपाय बताए। साथ ही संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षताओं के विकास पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक अमर कुमार चौधरी ने मुख्य वक्ता का सम्मान किया। व्याख्यान से विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास, तनाव प्रबंधन और करियर निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *