बर्ड स्ट्राइक रोकथाम और विमानन सुरक्षा को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में समीक्षा बैठक

रांची: बिरसा मुंडा हवाई अड्डा में विमानपत्तन पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त एवं समिति के सह-अध्यक्ष मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विमानन सुरक्षा, विशेषकर बर्ड स्ट्राइक की रोकथाम और हवाई अड्डे के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखने पर चर्चा की गई।

बैठक में अनधिकृत मांस-मछली बिक्री केंद्रों और बूचड़खानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, खाद्य विक्रेताओं द्वारा कचरे के उचित निपटान की निगरानी, खुले नालों को शीघ्र ढकने, मोबाइल टावरों एवं ऊंची इमारतों पर विमानन अवरोधक लाइट लगाने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। आवारा कुत्तों की समस्या में कमी आने पर संतोष व्यक्त करते हुए नियमित निगरानी जारी रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला प्रशासन, एएआई, नगर निगम, पुलिस, वन विभाग, सेना और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *