BREAKING NEWS
लखनऊ अग्निकांड के बाद बोकारो में कोचिंग, छात्रावास और होटलों का सुरक्षा ऑडिट शुरूवज्रपात से चार मवेशियों की मौत, विधायक चंद्रदेव महतो ने दिलाया सहायता का भरोसा42वें स्थापना दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने गौशाला में स्थापित कराई अत्याधुनिक फॉगर मशीनएफसीआई के कथित भूमि कब्जा प्रयास के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, विधायक ने दिया भरोसाविद्यालय के आरंभ से ही बच्चों को कानून और उनके कर्तव्यों की शिक्षा देनी चाहिए : प्राचार्यनीरजा सहाय डीएवी में जागरूकता कार्यक्रमलखनऊ अग्निकांड के बाद बोकारो में कोचिंग, छात्रावास और होटलों का सुरक्षा ऑडिट शुरूवज्रपात से चार मवेशियों की मौत, विधायक चंद्रदेव महतो ने दिलाया सहायता का भरोसा42वें स्थापना दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने गौशाला में स्थापित कराई अत्याधुनिक फॉगर मशीनएफसीआई के कथित भूमि कब्जा प्रयास के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, विधायक ने दिया भरोसाविद्यालय के आरंभ से ही बच्चों को कानून और उनके कर्तव्यों की शिक्षा देनी चाहिए : प्राचार्यनीरजा सहाय डीएवी में जागरूकता कार्यक्रम
Uncategorized

राज्यसभा पहुंचे बैद्यनाथ राम, शपथ लेकर संभाली नई जिम्मेदारी

June 25, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैद्यनाथ राम ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। संसद भवन में आयोजित समारोह में सी. पी. राधाकृष्णन ने उन्हें शपथ दिलाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शपथ ग्रहण के बाद बैद्यनाथ राम ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण बताते हुए हेमंत सोरेन और पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में झारखंड के हितों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सदन में रखने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि झारखंड के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े विषयों पर वे सक्रिय भूमिका निभाएंगे। बैद्यनाथ राम ने इसे केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड की जनता के विश्वास का सम्मान बताया।

राज्यसभा में शपथ लेने के बाद उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं और परिजनों में उत्साह का माहौल देखा गया। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके राज्यसभा पहुंचने को पार्टी और झारखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

← बर्ड स्ट्राइक रोकथाम और विमानन सुरक्षा को लेकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में समीक्षा बैठक राज्यसभा सांसद के रूप में चौथी बार शपथ, झारखंड के विकास को बताया प्राथमिकता →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।