इंडिया गठबंधन की एकजुटता का प्रतीक है नामांकन : कांग्रेस

रांची: राज्यसभा चुनाव-2026 के लिए इंडिया गठबंधन समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर हेमन्त सोरेन, भूपेश बघेल, के. राजू, केशव महतो कमलेश सहित गठबंधन के मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया विभाग संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रणव झा ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा कि यह नामांकन केवल संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि इंडिया गठबंधन की एकजुटता, साझा विचारधारा और झारखंड की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी मजबूती से कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *