एफसीएस युवा रांची की ‘नगर यात्रा 4.0’ का समापन

रांची: एफसीएस युवा रांची द्वारा आयोजित चार दिवसीय ‘नगर यात्रा 4.0’ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान 100 गांवों के करीब 3,000 बच्चों को मॉल ऑफ रांची स्थित स्टारकेड गेमिंग जोन में मनोरंजन, खेल-कूद और शहर के वातावरण का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को नई अनुभूतियों से जोड़ना और उनके लिए यादगार अवसर उपलब्ध कराना था। समापन समारोह में रेखा जैन सहित संस्था के कई पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *