Uncategorized

एबीवीपी स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तारा देवी व डॉ. निशि महतो रहीं उपस्थित

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं स्थापना दिवस (09 जुलाई) के अवसर पर सिंदरी के आरएमके-4 में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में सिंदरी की भाजपा नेत्री श्रीमती तारा देवी तथा भाजपा धनबाद ग्रामीण जिला मंत्री डॉ. निशि महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

दोनों अतिथियों ने शिविर का उद्घाटन कर इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों और क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के इस प्रयास की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *