BREAKING NEWS
सीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्याससीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Uncategorized

एसआईआर-2026 अभियान को लेकर बीएसएल व जिला प्रशासन की अहम बैठक, उपायुक्त ने मांगा सक्रिय सहयोग

July 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : बोकारो स्टील सिटी के शहरी क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने समाहरणालय में बीएसएल प्रबंधन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने बीएसएल से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने का राष्ट्रीय दायित्व है।

बैठक में डीसी ने बताया कि बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन किया जा रहा है, इसलिए बीएसएल के अधिकारी एवं कर्मचारी उन्हें सहयोग दें। उन्होंने 11 से 13 जुलाई तक विशेष जागरूकता अभियान चलाने और कर्मचारियों को प्रेरित करने का निर्देश दिया।

बीएसएल की ईडी (एचआर) श्रीमती राजश्री बनर्जी ने पूर्ण सहयोग का भरोसा देते हुए सेक्टर-2 स्थित कला केंद्र में केंद्रीकृत सहायता केंद्र स्थापित करने की बात कही। वहीं, ईआरओ सह अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढांडा ने बताया कि संबंधित जानकारी वेबसाइट और हेल्पलाइन 1950 पर उपलब्ध है।

बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सीजीएम कुंदन कुमार, कम्युनिकेशन हेड मणिकांत धान, अविनाश कुमार सिंह और अभिनव शंकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

← सिंदरी में महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर प्रगतिशील महिला मंच ने की इंस्पेक्टर से मुलाकात एबीवीपी स्थापना दिवस पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, तारा देवी व डॉ. निशि महतो रहीं उपस्थित →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।