Uncategorized

सिंदरी में महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर प्रगतिशील महिला मंच ने की इंस्पेक्टर से मुलाकात

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

सिंदरी (ख़बर आजतक) : प्रगतिशील महिला मंच का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को प्रखंड उप प्रमुख बलियापुर सह मंच की संयोजक आशा देवी के नेतृत्व में सिन्दरी इंस्पेक्टर नूतन मोदी से मिला। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, मेला एवं बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही आशा देवी ने कहा कि सिन्दरी इंस्पेक्टर स्वयं महिला हैं, इसलिए उन्हें महिलाओं की समस्याओं की बेहतर समझ है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र की महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर चन्द्रावती देवी, अर्पिता मुखर्जी, ज्योत्सना गोराई, ज्योति रवानी, मंजू रवानी, मीरा देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, समवंती देवी, काजल देवी, पायल देवी, आंचल देवी, पुतुल देवी, क्रांति देवी, मिंटू मिश्रा, डेविड मल्लिक सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *