BREAKING NEWS
सीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्याससीसीएल के चिकित्सकों ने सर्पदंश पीड़ित युवक की बचाई जाननिवेश और रोजगार पर सरकार जवाब दे, विदेश दौरे पर श्वेत पत्र जारी करे: भाजपाडीएवी बरियातु में विद्यार्थी परिषद् अलंकरण एवं फ्रेशर्स डे आयोजितबीएयू की खरीफ अनुसंधान परिषद में पोषणयुक्त व जलवायु अनुकूल फसलों पर जोररांची के चार वार्डों में सड़क व नाली निर्माण योजनाओं का शिलान्यासपीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
Uncategorized

आठ जोनल रैंक- 1 के साथ एसओएफ ओलंपियाडों में डीपीएस बोकारो के 16 विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

July 9, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने एक बार पुनः अपनी मेधाविता का परचम लहराया है। साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) की ओर से आयोजित द्वितीय स्तर की विभिन्न ओलंपियाडों की परीक्षाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। कुल 16 विद्यार्थियों ने हाई रैंकिंग के साथ कामयाबी पाई, जिनमें आठ को जोनल रैंक 1 मिली। विद्यालय की सीनियर एवं प्राइमरी, दोनों ही इकाइयों के विद्यार्थी इनमें शामिल हैं।

इंटरनेशनल इंग्लिश ओलंपियाड (आईईओ) में आराध्या मिश्रा जोनल रैंक 1, आदित्य राज जोनल रैंक 3 एवं अविरल तन्मय जोनल रैंक 4 के साथ सफल रहे। नेशनल साइंस ओलंपियाड (एनएसओ) ईशान गौरव और जय सात्विक मेदिरेड्डी को जोनल रैंक 1, आदित्य मिश्रा और आयुषी सिंह को जोनल रैंक 2, आदित्य राज एवं श्रीसंत कुमार को जोनल रैंक 3 मिली। इसी प्रकार इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलंपियाड (आईएमओ) में अमन राज अमन ने जोनल रैंक 1, दीप्तांशु कुमार ने जोनल रैंक 2 तथा इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड (आईएसएसओ) में ध्रुव श्रीवास्तव ने जोनल रैंक 3 प्राप्त की।

वहीं, प्राइमरी विंग के छात्र-छात्राओं में प्राणिद्य कुमारी मिश्रा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा, जिसने आईईओ, एनएसओ एवं आईएमओ में जोनल रैंक 1 एवं आईएसएसओ में जोनल रैंक 3 हासिल की। जबकि, समन्यु चौधरी ने आईएमओ में जोनल रैंक 1, अथर्व कश्यप ने आईएमओ में ही जोनल रैंक 2 तथा अवियांक मंडल एवं रीति मान्या ने क्रमशः एनएसओ और आईएमओ में जोनल रैंक 3 पाई। रैंक 1, रैंक 2 और रैंक 3 पाने वाले सफल विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक मिले। इसके अलावा सभी को प्रमाण-पत्र एवं रैंक के अनुसार पारितोषिक राशि भी प्रदान की गई। प्राणिद्य कुमारी मिश्रा को एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप भी प्रदान की गई, जिसके तहत ट्रॉफी, सर्टिफिकेट व पारितोषिक राशि दी गई।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा इसी प्रकार अपने विद्यालय का नाम गौरवान्वित करते रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस बेहतर परिणाम को शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के परिश्रम का सुखद प्रतिफल बताया।

← दिल्ली में नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का शुभारंभ, आईटी और एआई पर झारखंड का विज़न 2050 केंद्र में सिंदरी में महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर प्रगतिशील महिला मंच ने की इंस्पेक्टर से मुलाकात →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।