
रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बुधवार को राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि आयोग के दोनों चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के निर्णयों को लेकर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कराईं। पार्टी ने दावा किया कि इसके बावजूद SIR के दौरान मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए गए। इन आरोपों को लेकर चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि आंतरिक मतभेद संस्थागत विचार-विमर्श का हिस्सा हैं और आयोग की कार्रवाई कानून के अनुरूप है।
प्रदर्शन में केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक विकास मुंडा समेत कई नेता शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और पात्र नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Leave a Reply