Uncategorized

कला, तर्क और कल्पनाशीलता का संगम बना डीएसपीएमयू का युवा महोत्सव

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मंच पर अभिनय, विचारों में तर्क और कैनवास पर कल्पनाओं के रंग। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा देखने को मिली। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वन एक्ट, स्किट, मिमिक्री, अंग्रेजी वाद-विवाद, हिंदी वाग्मिता, क्विज, पेंटिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं हुईं। क्विज के फाइनल में 12, अंग्रेजी वाद-विवाद में 33, हिंदी वाग्मिता में 27, पेंटिंग में 57 और क्ले मॉडलिंग में 28 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामूहिकता, संवाद और आपसी समन्वय की भावना विकसित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *