BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

कसमार : मनरेगा से निराश किसान ने खुद खोदा कुआं, डीसी बोले – मिलेगा पूरा सहयोग

July 6, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 2 min read

बोकारो: कसमार प्रखंड के बगदा गांव निवासी किसान गणेश महतो उर्फ गिरधारी द्वारा स्वयं श्रमदान कर कुआं खोदे जाने की जानकारी मिलते ही सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा उनके घर पहुंचे। उन्होंने अर्धनिर्मित कुएं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शेष कार्य का प्रकल्लन तैयार कर शीघ्र जिला कार्यालय को भेजा जाए, ताकि कुएं का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो सके। साथ ही, कुएं पर सोलर पंप स्थापित करने की दिशा में भी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गणेश महतो के स्वास्थ्य परीक्षण व आवश्यक उपचार की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा सहित किसी सरकारी योजना से लाभ नहीं मिलने और सिंचाई की गंभीर समस्या से निराश होकर गणेश महतो ने स्वयं कुआं खोदना शुरू किया। आसपास के किसानों द्वारा पानी नहीं देने की स्थिति ने उनकी परेशानी को और बढ़ा दिया, जिसके बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनते हुए यह कदम उठाया।

उपायुक्त ने कहा कि गणेश महतो का साहस और परिश्रम प्रेरणादायी है। ऐसे जुझारू लोगों का प्रशासन सम्मान करता है और हरसंभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्हें सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए।

← डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के 125वें स्मरण पक्ष पर सिंदरी में विशाल जनसभा कर्नल की मानद उपाधि से सम्मानित हुए प्रो. एस.पी. अग्रवाल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।