कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया प्रभावित करने की कोशिश कर रही : आदित्य साहू

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राज्यसभा चुनाव की संवैधानिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विधानसभा परिसर में दबाव की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि संभावित हार से घबराकर कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया और निर्वाची पदाधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। आदित्य साहू ने विधानसभा अध्यक्ष से दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। साथ ही प्रशासन पर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *