Uncategorized

कांग्रेस झारखंड में छात्र हितों पर चुप, सीबीआई जांच की मांग करे या समर्थन वापस ले: आदित्य साहू

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची/नई दिल्ली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में जेपीएससी और जेएस‌एससी सहित कई भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे हैं, लेकिन राज्य सरकार ने प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि रांची में आंदोलनरत छात्र 2019 के बाद हुई सभी भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केंद्र के मुद्दों पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करती है, लेकिन झारखंड में अपनी सहयोगी सरकार के खिलाफ मौन है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस वास्तव में छात्रों के हित में है तो उसे सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए, अन्यथा नैतिक आधार पर सरकार से समर्थन वापस लेना चाहिए। भाजपा ने कहा कि वह छात्रों की मांगों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *