
रांची: बेड़ो स्थित बिशु भगत महिला इंटर महाविद्यालय में सोमवार को मांडर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ झामुमो नेता सुदीब्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम में झारखंड सरकार की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की विशेष रूप से मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सुदीब्य कुमार सोनू का असमय निधन कांग्रेस परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि सोनू एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि, सहज व्यक्तित्व और समर्पित जनसेवक के रूप में सदैव याद किए जाएंगे।
बंधु तिर्की ने उनके साथ अपने आत्मीय संबंधों और सामाजिक- राजनीतिक योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।
Leave a Reply