Uncategorized

खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा का हमला, प्रतुल ने मांगी सार्वजनिक माफी

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नीतिगत मुद्दों पर मुकाबला करने के बजाय व्यक्तिगत हमलों की राजनीति कर रही है।

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार की नीतियों और फैसलों की आलोचना करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक विरोध में दिवंगत परिजन को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने खड़गे पर राहुल गांधी की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

भाजपा मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 133 बार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उसे ‘गालीबाज पार्टी’ करार दिया। प्रतुल ने कहा कि लोकतंत्र में नीतिगत सवालों का जवाब तथ्यों से दिया जाना चाहिए और व्यक्तिगत अपमान से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *