
गिरीडीह: साहू समाज महिला प्रकोष्ठ द्वारा सावन महोत्सव का भव्य आयोजन महिला अध्यक्ष सुचिता देवी की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया और सावन माह की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को साझा किया।
अध्यक्ष सुचिता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सावन भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना है, जिसमें श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने कहा कि इस माह में प्रकृति हरियाली से आच्छादित हो जाती है, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और आनंदमय बन जाता है।
कार्यक्रम का संचालन माधुरी गुप्ता ने किया। इस दौरान महिलाओं ने भजन, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रमिला कुमारी, सचिव डूबी शाह, युवा अध्यक्ष सोनी साहू सहित कई सदस्याएं उपस्थित रहीं।
अंत में सभी ने सावन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply