
सिंदरी : सिंदरी स्थित संत सद्गुरु महर्षि मेहीं आश्रम में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित संतमत सत्संग में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री एवं झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तारा देवी शामिल हुईं।
उन्होंने संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर परमहंस जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त सिंदरी विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों के प्रसार का संदेश दिया।
Leave a Reply